पधर पुलिस और वन विभाग की ओर से लकड़ी समेत पकड़ी गई जीप।
- फोटो : Mandi
द्रंग(मंडी)। पधर पुलिस ने जीप से चीड़ के 46 स्लीपरों के साथ दो युवकों को हिरासत के लिया है। लकड़ी से भरी जीप को कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द दिया है।
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे में पुलिस ग्वाली कस्बे के पास नाका लगाया था। इस दौरान कोटरोपी की तरफ से लकड़ी से भरी जीप नंबर एचपी 65-8529 को रोका गया तो चालक और जीप में सवार अन्य युवक लकड़ी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने बाद वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग के वन उपराजिक पृथी चंद, शुकरु राम और वन रक्षक नरेश कुमार ने वन अधिनियम के तहत लकड़ी समेत जीप को वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवा दिया है। जीप में अलग-अलग साइज के 46 स्लीपर मिले। लकड़ी 2.355 घन मीटर बरामद हुई।
इसकी कीमत एक लाख सोलह हजार छह सौ सैंतालीस रुपये आंकी गई। पुलिस ने लकड़ी के अवैध तस्करी के मामले में वन अधिनियम 41, 42 आईपीसी 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नागेंद्र कुमार गांव पावो डाकघर चुक्कू और जीप चालक शेर सिंह गांव और डाकघर ग्वाली को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मामले की कड़ी छानबीन की जा रही है।