कार डैम में नहीं बल्कि उससे काफी ऊपर एक खुले स्थान पर जा गिरी। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी कि इससे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सदर थाना पुलिस टीम और पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर किश्ती के माध्यम से शवों को डैम से होकर ही सड़क तक पहुंचाया। शवों को जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है।
मृतकों में दुनी चंद (35) उनकी पत्नी कांता देवी (30), बेटी काजल (8 माह) निवासी तरौर, दाहलु राम पुत्र थलिया राम निवासी नौण और नेपाल मूल की मीना देवी शामिल हैं। मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।