फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं जागरूक होंगी, तभी पूरा होगा महिला सशक्तीकरण का सपना: गरिमा

विज्ञापन
कुल्लू स्थित आईटीआई में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी गरिमा सूर्य - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। महिलाएं जागरूक होंगी, तभी महिला सशक्तीकरण का सपना पूरा होगा। घर और समाज में महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपने अधिकार और अपनी गरिमा की सुरक्षा के प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन

यह विचार महिला थाना कुल्लू की एसएचओ गरिमा सूर्या ने आईटीआई कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में लड़कियों के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि पुराने समय में लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता था, लेकिन वर्तमान में उन्हें पढ़कर अपने साथ समाज को भी जागरूक बनाना है। घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को उनके अधिकारों का ज्ञान हो। अकसर लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। इस पर वे आपात और अन्य स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर या सीएम हेल्पलाइन 1100 या उनके महिला थाना के 01902-225044 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। घरेलू हिंसा, कोई व्यक्ति चिट्टा या शराब का सेवन और उसे बेचता है तो इस पर शिकायत कर सकती हैं। शिकायतकर्ता का नाम पुलिस गुप्त रखेगी।
--
सोशल अकाउंट व एप्लीकेशन में रखे गोपनीयता
महिला एसएचओ ने बताया कि छात्राएं अपने सोशल अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य एप्लीकेशन में गोपनीयता रखें। सभी एप्लीकेशन की जानकारी होना भी जरूरी है। उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया में हो रही पैसे के लेन-देन की धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी। उधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य नील चंद राणा ने कहा कि सभी महिलाओं को उनके अधिकार दिए हैं। गलत का हमेशा विरोध करें।
विज्ञापन

--
साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है : नीलम
साइबर क्राइम एक चिंता का विषय बन चुका है। इससे बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर कभी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। अगर पैसों को लेकर फोन आते हैं तो सतर्क होकर अपनी निजी जानकारी न दें। फोन नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें।
--
नशे पर किस तरह रोक लग सकती है : शीनु
वर्तमान में नशे की चपेट में कई युवा आ रहे हैं। इससे उनके अभिभावक भी परेशान हैं। इसे रोकने का एक ही तरीका है। अगर आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन या उसे बेचता है तो इसकी शिकायत संबंधित थाने में करें।
--
अगर कोई तंग करे तो शिकायत कैसे करें: शिवानी
अगर कोई व्यक्ति तंग या छेड़छाड़ करता तो उसकी शिकायत संबंधित थाना या पुलिस के हेल्पलाइन में फोन कर की जा सकती है। अगर फोन नहीं कर सकता है तो एक एसएमएस के जरिये भी शिकायत की जा सकती है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
--
पुलिस अधिकारी कैसे बन सकते हैं: मुस्कान
पुलिस अधिकारी बनने के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके बाद एचपीएस या आईपीएस का टेस्ट पास कर सीधे अधिकारी बन सकते हैं। सब इंस्पेक्टर बनने के लिए चयन आयोग हमीरपुर लिखित परीक्षा लेता है। इसे उत्तीर्ण करना जरूरी होता है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। अंत में एक अलग परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें