फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में कोरोना के दो नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को दो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि मंगलवार को भी पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना के मामलों की संख्या अब 24 से बढ़कर 26 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला पांचों स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में 336 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें दो सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जबकि 334 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। कुल्लू में अब तक 9731 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 9545 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है।
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन और सैंपलिंग अभियान जारी रखा है। रोजाना स्वास्थ्य खंड नग्गर, बंजार, जरी, आनी और निरमंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर के अंत तक लक्ष्य के तहत सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना का मामलों में दोबारा उछान आ रहा है। कहा कि लोग सक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें