फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंगवाया 40 फीसदी अतिरिक्त स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार दुकानें नहीं सजेंगी। ऐसे में इसका स्थानीय व्यापारियों को फायदा मिलेगा। मेले को देखते हुए कपड़ा, बर्तन आदि व्यापारियों ने 30 से 40 फीसदी तक अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। कोरोना के चलते बाजार में छाए मंदी के बादल इस त्योहारी सीजन में छंटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिले में नवरात्रों से लेकर दिवाली तक त्योहारी सीजन चलेगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि व्यापारी खरीदारों को ब्रांडेड कंपनियों का सामान कम दामों पर उपलब्ध करवाएंगे। दुकानों पर कपड़े व बर्तनों का स्टॉक ग्राहकों की मांग के अनुसार उपलब्ध रहे, इसके लिए व्यापारियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अस्थायी मार्केट न सजने के कारण स्थायी दुकानों और शोरूम में ही लोगों को सर्दी के लिए खरीदारी करनी पड़ेगी।
नवरात्रों के शुरू होते ही जिला मुख्यालय ढालपुर में अस्थायी मार्केट सज जाती थी, जिसमें जरूरत की हर छोटी-बड़ी चीज लोगों को एक ही जगह मिलती थी। लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी अस्थायी मार्केट नहीं सजेंगी। ऐसे में त्योहारी सीजन को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने सामान का अतिरिक्त स्टॉक का ऑर्डर कंपनियों को दिया है। दुकानदार रोहित, रमन लाल, मुकेश, राकेश, दीपक, सोहन लाल ने कहा कि दशहरा और दिवाली के दौरान अस्थायी मार्केट सजने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। उधर, इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि दशहरा और दिवाली को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने 40 फीसदी तक अधिक सामान के ऑर्डर बुक करवाए हैं। व्यापार मंडल ने फैसला लिया है कि खरीदारों को ब्रांडेड कंपनियों का सामान सस्ते दामों पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें