फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बेहतर बनाना स्काउटिंग का उद्देश्य : अमर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्काउटिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर बनाना है, ताकि वे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें। स्काउटिंग विद्यार्थियों में छिपे गुणों को उभारना जानती है। हर व्यक्ति में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के गुण होते हैं। उन्हें तराश कर सार्थक बनाने की जरूरत है, जो स्काउटिंग कर रही है।
विज्ञापन

यह बात भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कुल्लू के जिला मुख्य आयुक्त एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने कही। सोमवार को देवसदन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की वार्षिक बैठक और अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अभिविन्यास कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जानकारी उपस्थित विद्यालय प्रमुखों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंकज गुप्ता ने स्काउटिंग और गाइडिंग की बुनियादी शब्दावली, एमएल ठाकुर ने स्कूलों में स्काउटिंग क्यों तथा मनोहर लाल ठाकुर ने वयस्कों को लाभ विषयों पर जानकारी साझा की। सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट्स) ललित मोहन शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग युवा पीढ़ी में मानवीय गुणधर्मिता के साथ सुव्यवस्थित कॅरिअर विकसित करने की क्षमता रखता है। इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला सचिव किशन लाल राणा, नारायण देव शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें