फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ा में जीप पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे पर घयागी  सोझा के मध्य जलोडा में सड़क पर पलटी जीप।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर सोमवार दोपहर एक जीप हादसे का शिकार हो गई। एनएच के बीचोबीच गाड़ी के पलटने से एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि जीप पलटने के बाद नाले में नहीं गिरी। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे काजा से पालमपुर वाया जलोड़ी दर्रा जा रही जीप सोझा के पास जलोड़ा में सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हाईवे पर उतराई होने से यहां लगातार हादसे होते हैं। जीप पलटने की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस भी मौके पर आई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल की पहचान चालक सुमित (38) निवासी पालमपुर के रूप में हुई है जबकि दूसरा व्यक्ति पूरी तरह से सुरिक्षत है।
हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों तरफ से वाहन फंस गए। इससे निगम की बसों के साथ निजी वाहनों में सवार लोगों को परेशान होना पड़ा। पर्यटकों के वाहन भी फंसे। करीब 3:00 के बाद जीप को हाईवे से हटाया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि जीप पलटने से घायल युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें