फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। काईस पंचायत के पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट मामले में पकड़े गए छठे आरोपी को दो दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को पुलिस रविवार रात को पकड़ा था। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक सितंबर तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि मारपीट मामले में अब तक छह लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। छरूडू में जिस स्थान पर दंपती को पीटा, आरोपी जिस रेस्तरां में बैठे थे, वहां की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां हो सकती है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दूसरी ओर हादसे में घायल पूर्व प्रधान की पत्नी का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। सोमवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान की पत्नी से मिले और उसका हालचाल जाना। पूर्व प्रधान पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें