मनाली में एक निजी टावर के जनरेटर में लगी आग। हादसे में चार लाख का नुकसान।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में गुरुदारा के पास एक निजी कंपनी के टावर के जनरेटर में अचानक आग लग गई। दिनदहाड़े लगी आग से मनाली में अफरातफरी मच गई। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे मनाली पुलिस थाना के तहत आने वाले गुरुद्वारा के साथ वोडाफोन के मोबाइल टावर से जोड़े गए जनरेटर में आग लग गई। 15 केवी के जनरेटर में भड़की आग को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग व मनाली पुलिस का दी। अग्निशमन विभाग की टीम पानी के टैंकर के साथ पहुंची और आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। आग से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग मनाली के सह प्रभारी दीपक कुमार व फायरमैन हेत राम ने कहा कि आग सोमवार को दोपहर में लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, मनाली पुलिस ने भी मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।