फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग की छात्रा ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन

क्वार्टर में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थुनाग की रहने वाली थी होनहार, परिजनों के आने के बाद तोड़ा दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल। जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग की एक छात्रा ने अपने क्वार्टर के पंखे में फंदा लगाकर जान दी। छात्रा मंडी जिले के थुनाग की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का इंतजार करने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा है। इस दौरान छात्रा को पंखे में लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग में पढ़ाई कर रही छात्रा ने वीरवार को फंदा लगाकर जान दी। छात्रा के क्वार्टर का दरवाजा देर तक नहीं खुला। इस पर मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने छात्रा के परिवार को सूचना देकर उनके सेउबाग पहुंचने का इंतजार किया। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने दरवाजा को तोड़ कर अंदर गई और छात्रा को पंखे से लटका पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और छानबीन कर रही है। बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग के प्रधानाचार्य डीआर शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। थोड़ी बीमार रहती थी और मंगलवार को अस्पताल में उपचार भी लिया था। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा मंडी जिला के थुनाग क्षेत्र की रहने वाली है, जो राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सेउबाग में शिक्षा ग्रहण कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें