फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुडो कराटे के लिए सृजल, मानश्रेय सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोलन में आयोजित राष्ट्रीय कुडो कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली मणिकर्ण की सृजल, कांस्य पदक हासिल करने वालों में मानश्रेय नेगी, योग कला, अंकित कपूर, किरण, शिवांश बन्याल, ओरयिन ठाकुर व शिवांश ठाकुर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदर्श युवा मंडल गाड़ को सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार प्रदान किया गया। निशा वर्मा को लगघाटी में साइकिल सवार के चोटिल होने पर उसे समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। मैटर्न ज्योति कुमारी को कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। रवीना को मनाली विंटर कार्निवाल में अनेक सामाजिक कार्यों, राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने, जेष्टा के प्रदीप कुमार को काश्तकारी व लकड़ी की नक्काशी, मोहर सिंह को पट्टू व ऊनी वस्त्रों की कढ़ाई व डिजाइनिंग में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पुरस्कार मिला है। इसके अलावा जिला स्वच्छ भारत मिशन के तहत खंड स्तर पर प्रथम आने वाली पंचायतों में प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इनमें आनी खंड की खणी पंचायत, बंजार की कोठी-चैहणी, कुल्लू की हुरला, नग्गर की पनगां तथा निरमंड की नोर पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें