फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए धक्का-मुक्की, बुलाई पुलिस

विज्ञापन
कुल्लू में वैक्सीन लगाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/पतलीकूहल। जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी शुरू हो गई है। आलम यह है कि अब वैक्सीन के लिए टीकाकरण केंद्र पर निर्धारित डोज के मुकाबले दोगुना लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। यहां पर टोकन हासिल करने के लिए धक्का-मुक्की का माहौल रहा। पतलीकूहल में शनिवार को 200 लोगों के लिए टीके की डोज उपलब्ध थी। लेकिन यहां पर करीब 400 से अधिक लोग आ गए थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को टोकन दिए। वैक्सीन लगवाने आ रही भीड़ के चलते कोरोना नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। वैक्सीन के लिए लंबी कतारें भी लग रही हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को मुश्किलें आने लगी हैं। सरकार ने अब कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसके बाद टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र कटराईं में रविवार को टीकाकरण नहीं था। इसके बावजूद लोग सुबह दस बजने से ही लाइनों में खड़े हो गए। दस बजे के बाद पता चला कि कटराईं में टीकाकरण नहीं है। इसके साथ हलाण-2 पंचायत में भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी। लोग केंद्र के बाहर वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उधर, इस संबंध में नग्गर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि सोमवार से भी टीकाकरण निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें