फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी सील, बजौरा-पतलीकूहल में लगाए नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने बजौरा और पतलीकूहल में दो नाके लगाए हैं। यहां पर बाहर से आने पर्यटकों व अन्य वाहनों की तलाशी के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कुल्लू घाटी को सील कर दिया है। बिजली प्रोजेक्टों के साथ जिले के सभी प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

पहली बार स्वतंत्रता दिवस के लिए बड़े स्तर पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में रविवार सुबह 11 बजे होगा। समारोह को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तिरंगा फहराएंगे। साथ ही पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स की मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। वे जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आईटीआई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा सूत्रधार कला मंच के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रात्रि गश्त के साथ पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया गया है। शक के आधार पर बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला स्तरीय 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने घाटी के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें