फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी भेखली स्कूल को मिला अतिरिक्त भवन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भेखली में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भेखली के विद्यार्थियों को बैठने के लिए अब बेहतर सुविधा मिलेगी। 77 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का शनिवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा का भी आयोजन हुआ। इससे पहले उन्होंने 10 लाख की लागत से निर्मित रामशिला में शोभाप्रद वर्षा शालिका तथा भेखली में भी वर्षाशालिका का लोकार्पण किया। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि लोगों के सहयोग से मनाली विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र बनाया जाएगा। बबेली जिंदौड़ सड़क पर 984.40 लाख व्यय किए जा रहे हैं। इसके लिए डीपीआर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पानी री टांकी से दुर्गा नगर तक 11 लाख की लागत से संपर्क सड़क का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भेखली से सारी सड़क पर 213.97 लाख और भेखली ब्रागतोली से बस्तोरी सड़क पर 141.54 लाख व्यय किया गया है प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर मांगे रखी। ग्राम पंचायत सारी भेखली की प्रधान हीरा देवी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी, भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें