फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में दो सालों में राख हुई 30.93 लाख की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली में बीते दो साल से 30.93 लाख की संपत्ति जल चुकी है। इस साल जिला कुल्लू में दिवाली में कोई नुकसान नहीं हुआ है। साल 2019 में तीन तथा 2020 में चार अग्निकांड की घटनाएं दिवाली में हुई है।
विज्ञापन

इन सभी घटनाओं में दमकल विभाग कुल्लू ने 27 करोड़ की संपत्ति को बचाया है। दिवाली उत्सव पर लापरवाही के कारण अग्निकांड की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। इसके चलते कई परिवारों के आशियानें भी इन घटनाओं की चपेट में आ जाते हैं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बेहतर सेवाएं देते हुए साल 2019 से अब तक दिवाली में आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया है। यही वजह है कि कुल्लू में 27 करोड़ की निजी और सरकारी संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है।
उल्लेखनीय है कि साल 2019 में कुल्लू में आग लगने की तीन घटनाएं सामने आई थी। इनमें जिला मुख्यालय के साथ लगते मौहल, बदाह और टिकरा बाबड़ी में जंगल और घास के कोठे में आग लगी थी। साल 2020 में अग्निकांड की चार घटनाएं हुईं। इनमें भेखली, नेऊली, गड़सा मकान तथा शीतला माता मंदिर के पास वन संपदा जलकर राख हुई है। इस साल दिवाली में इस तरह का मामला देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

दमकल विभाग कुल्लू के फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि कुल्लू में 2019-2020 में सात अलग-अलग जगहों पर दिवाली के दिन आग लगी। इन घटनाओं में जंगल की आग के साथ तीन मकान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों में मुस्तैदी दिखाते हुए पिछली दो सालों में 27 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया है।
विज्ञापन

वर्ष नुकसान बचाई संपत्ति
2019 32 हजार 17 करोड़
2020 30.61 लाख दस करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें