फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस और न्यू ईयर के मनाली पूरी तरह से तैयार है। होटलियरों को व्हाइट क्रिसमस की आस है और इस बार भारी संख्या में सैलानियों के मनाली आने की संभावना है। हालांकि क्रिसमस और नए साल से पहले ही मनाली में हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस दौरान पुलिस के लिए ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक चुनौती होगी।
विज्ञापन

मनाली में पहले से ही पर्यटक वाहनों की पार्किंग के लिए समस्या बनी है। वहीं मनाली की तंग व संकरी सड़कों पर भारी यातायात होना पुलिस की चिंता अभी से बढ़ गई है। क्रिसमस ओर नववर्ष को मनाली में करीब पांच से सात हजार पर्यटक वाहनों के आने की उम्मीद है। मनाली में क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर व विंटर कार्निवाल के लिए पुलिस की चार रिजर्व को तैनात कर दिया है। इसके लिए रांगड़ी से लेकर मनाली के सोलंगनाला तक पुलिस की जगह-जगह पर तैनाती की है।
वहीं रात्रि गश्त और नाकाबंदी के लिए भी पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष मनाली में करीब तीन हजार वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था का दावा कर रहे हैं। जिप अध्यक्ष चमन कूपर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर को आने वाले पर्यटक वाहनों को रांगड़ी से लेकर मनाली फोरलेन पुल तक पार्क किया जाएगा जहां लगभग दो किलोमीटर में दोनों ओर करीब दो हजार वाहन पार्क किए जा सकते हैं। जबकि ब्यास किनोर बपी दो पार्क में एक हजार वाहनों को पार्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए मनाली के लिए विशेष चार रिजर्व मनाली पहुंच गई है तथा वह मनाली और साथ लगते क्षेत्रों में यातायात और कानून व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। कहा कि पुलिस बल को रांगड़ी से लेकर सोलंगनाला तथा मनाली से ढुंगरी तक तैनात किया गया है। पुलिस ट्रैफिक के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें