लाहौल में सर्दी के दिनों इस तरह से लोग अपने लिए व मवेशियों के लिए पीने का पानी इस तरह सार्वजनिक नल?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी से लोगों को पीने के पानी के लिए दोचार होना पड़ रहा है। स्पीति घाटी के माने गांव के लोगों को कई मीलों दूर से कड़ाके की ठंड में खच्चरों पर लादकर पानी ढोना पड़ रहा है। खच्चरों से पानी ढोने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। गांव की महिलाएं तीन से चार खच्चरों पर पानी ढो रही हैं।
बताया जा रहा है कि गांव को जोड़ी गई पेयजल स्कीम माइनस तापमान में जाम हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को अपनी जरूरत के लिए पानी नाले में पेयजल स्रोत से लाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद पीने के पानी की समस्या अधिक है। स्पीति घाटी में इन दिनों माइनस दस डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान चल रहा है। इस कारण घाटी में न केवल घाटी के नदी नाले, झीलें व झरने जम गए हैं, बल्कि पानी की पाइपें भी जमने लगी हैं। कई जगह तो लोगों को बर्फ पिघलाकर लोगों को खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं जिला में लगातार हो रही बर्फबारी ने घाटीवासियों की चिंता को बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।