फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के रेट अधिक, सड़कों पर खड़े कर रहे वाहन

विज्ञापन
मनाली में होटल एसोसिएशन में भाग लेते होटलियर। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली का जनरल हाउस अध्यक्ष मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में ओल्ड मनाली में आयोजित किया गया। जनरल हाउस में सदस्यों ने पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।
जनरल हाउस में सदस्यों ने बिजली, पानी, सीवरेज लीकेज व पेयजल किल्लत के अलावा कई अन्य मसले उठाए। बैठक में मनाली शहर में पार्किंग की समस्या को जोरशोर से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि मनाली में नगर परिषद की पार्किंग के रेट बहुत अधिक है। लोग पार्किंग की बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। परिणामस्वरूप ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। लिहाजा पार्किंग को मुफ्त किया जाना चाहिए या फिर 5 से 10 रुपये इसके दाम तय किए जाएं। जनरल हाउस में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। इसमें जलशक्ति, नगर नियोजन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जनरल हाउस में होटल संचालकों से लिए जा रहे कूड़ा शुल्क का मसला खूब गूंजा। उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि कूड़े की फीस 25 फीसदी की जा रही है, वह बहुत अधिक है। इसे होटल के कमरे के आधार पर या कूड़े की मात्रा के आधार पर वसूला जाना चाहिए। इसके अलावा बैठक में बिजली, पानी, ट्रैफिक जाम और नगर नियोजन से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन हुआ। मुकेश ठाकुर ने कहा कि जनरल हाउस में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कुछ मसले एसोसिएशन स्तर के हैं, जिन्हें सुलझा लिया जाएगा। अन्य मामले सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाए जाएंगे। जनरल हाउस में उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, कोषाध्यक्ष गौरव ठाकुर, महासचिव निहाल ठाकुर, प्रेस सचिव मनु शर्मा, चेयरमैन टेक चंद ठाकुर, सह सचिव मान चंद व मुख्य सलाहकार वेद राम ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली से मंहगा हुआ अब पानी : मुकेश
जनरल हाउस में पानी के अधिक बिल आने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि पानी अब बिजली से अधिक मंहगा हो गया है। भारी बिल आने से लोग परेशान हैं। सदस्य ने कहा कि पाइप लाइन में हवा आने पर भी मीटर चलने लगता है। इस पर जलशक्ति विभाग ने भी इसे चेक करने की बात कही।
विज्ञापन

साहसिक खेल गतिविधियां बंद होने से पर्यटक भी मायूस
मनाली में साहसिक खेल गतिविधियां बंद होने का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि इस वजह से इस कारोबार से जुड़े लोगों का रोजगार छिन गया है। साहसिक गतिविधियां नही होने के कारण पर्यटक भी मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें