फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्गर में खोला जाएगा होटल प्रबंधन संस्थान : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। नग्गर में होटल प्रबंधन का बड़ा संस्थान खोला जाएगा, जिसके लिए 40 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है। इसका प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हरिपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में अभिभावकों व विद्यार्थियों की मांग पर इसी सत्र से अंग्रेजी तथा राजनीति शास्त्र में एमए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई भी इसी सत्र से आरंभ कर दी जाएगी। मंत्री ने शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली क्षेत्र के तहत नग्गर में 32.42 लाख रुपये की लागत से बनी जीप योग्य नग्गर-झांसु सड़क का लोकार्पण किया गया। संपर्क सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। गोविंद ठाकुर ने कहा कि सड़कें पर्वतीय प्रदेशों की भाग्य रेखाएं होती हैं, जो किसी भी क्षेत्र के विकास को गति देती है। कहा कि ग्रामीण सड़क के लिए यदि एनओसी देते हैं तो सड़क का निर्माण कभी भी किया जा सकता है। झांसु से आगे भी इस सड़क को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लोग अपनी भूमि दान करें। नग्गर से इटावा सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है और इसकी गिफ्ट डीड भी तैयार कर ली गई है। सड़क की डीपीआर नाबार्ड को भेजी जा रही है। बिजली की समस्या को देखते हुए बराण व कोठी ट्रांसफार्मर की मौजूदा 100 केवी की क्षमता को बढ़ाकर 200 केवी किया गया है। इस दौरान जिप सदस्य मीना ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मदन वर्मा, कमला वर्मा व अनीता, गणेश ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें