फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही संघर्ष का देती है हौसला : प्रो. वांगचुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा को त्रिनेत्र के रूप में देखा जाता है। शिक्षा ही जीवन में आने वाली समस्याओं के समक्ष संघर्ष करने का हौसला देती है। मातृभूमि हमारी जननी हमारी मां के समान है। जिनका हमें सदैव ऋणी रहना चाहिए। यह बात उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (डीम्ड विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी ने कही।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बंजार में सेवा, सद्भाव और सौहार्द, मातृभूमि के संदर्भ में विषय पर विशेष आभासी व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी ने आभासी माध्यम से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने बताया कि प्रो. नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन सार्क तथा भारतीय सांस्कृतिक सहयोग संगठन के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें