फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यापारियों के लिए काम करेगी नई कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। अब रामशिला से लेकर टिकरा बावड़ी तक सभी दुकानदार एक मंच पर आ गए हैं। पहले कुल्लू में व्यापारियों के तीन समानांतर संगठन काम कर रहे थे। वीरवार को कुल्लू व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन लाल सूद और चीफ पैटर्न दिनेश सेन ने पत्रकारवार्ता में कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हित के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

कहा कि कुल्लू शहर में जल्द व्यापार मंडल का अपना भवन होगा। इसकेे लिए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने जगह देखने के लिए कहा है। अब शहर की दुकानें किसी की मनमर्जी से बंद नहीं हुआ करेंगी। इसके लिए एक सप्ताह पहले व्यापार मंडल के पास आवेदन करना होगा। इसके बाद सभी दुकानदारों को तीन दिन पहले इस बारे सूचित किया जाएगा।
दिनेश सेन ने कहा कि व्यापारी सबकी मदद करते हैं मगर व्यापारियों की समस्या को कोई नहीं देखता है। अब ऐसा नहीं होगा। कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी 11 नगर परिषद वार्डों से दो-दो लोगों को शामिल किया जाएगा। सभी व्यापारियों की सदस्यता ली जाएगी और सभी का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने पहचान पत्र भी बनाने की बात कही है। व्यापार मंडल कुल्लू ने कहा कि किसान आंदोलन काे लेकर कुल्लू शहर में कोई भी दुकानें बंद नहीं रहेगी। इसका व्यापारियों काे ही नुकसान होता है। इस मौके पर व्यापार मंडल के रितेश कायस्थ, वरुण शर्मा, जगदीश बंगा, गोपाल चौधरी, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें