फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्टार्ट कर उतरा चालक, बस खुद चलकर ब्यास में जा गिरी

Fri, 16 Feb 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। बस की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त किया।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर रांगड़ी के समीप वोल्वो बस चालक की लापरवाही से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक कार चालक की जान बाल-बाल बच गई। रांगड़ी में वोल्वो बस का चालक बस को स्टार्ट कर उतर गया। सड़क किनारे खड़ी यह वोल्वो बस अचानक चल पड़ी।
विज्ञापन

इससे पहले कि सामने से आ रहे वाहन चालक कुछ समझ पाते, बस तीन वाहनों को टक्कर मार कर एक कार के साथ ब्यास में जा गिरी। कार में सवार चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भावना ट्रैवल की बस यूपी 22 एटी 0637 के चालक ने बस स्टार्ट की और उतर गया।
कुछ देर बाद गाड़ी अपने आप चल पड़ी। अचानक बस को चलता देख चालक के होश उड़ गए। बस चालक चिल्लाया लेकिन तब तक तीन वाहनों से टकराने के बाद बस एक कार के साथ ब्यास में गिर गई। कार चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वोल्वो बस के नीचे आ जाने से छोटी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने लग्जरी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें