राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुस्कृत वि
कुल्लू। राजकीय-अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू ने महासंघ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत उमेश शर्मा मेमोरियल वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन कुल्लू में किया। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला मोहर सिंह ब्रदर्स और अमन ब्रदर्स के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में मोहर सिंह ब्रदर्स ने विजेता का खिताब हासिल किया। महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि शनिवार को स्पर्धा का शुभारंभ जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार और महासंघ के मुख्य सलाहकार पवन ठाकुर ने किया।
मुख्यातिथि पंकज परमार ने सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। साथ ही जंगलों को आग से बचाने का आग्रह किया। स्पर्धा के समापन समारोह में टीचर होम कमेटी के अध्यक्ष एवं अध्यापक प्रशिक्षण प्रभारी श्यामलाल हांडा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कहा कि स्पर्धा को सफल बनाने में धनी राम अत्री, चमन, अजीत शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, भविष्य शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभाई है। संवाद