फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू की सरकार में पनप रहा माफिया राज : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार में वन कटान की करवाई जाए निष्पक्ष जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए अवैध कटान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सुक्खू सरकार पर हमला किया। कहा कि वनों का कटान राज्य में पनप रहे माफिया तंत्र का स्पष्ट उदाहरण है। रविवार को जारी बयान में कहा कि बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने अवैध कटान की पुष्टि करवाई है।
लगभग 400 से ज्यादा हरे पेड़ों को काटा गया है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग केवल सूखे और गिरे हुए पेड़ों को ही काटने की अनुमति देता है। काटे गए पेड़ों को जिस स्थान पर रखा गया है, वहां पर लगभग 10,000 स्लीपर मिले हैं। आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में हर प्रकार का माफिया पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। ये अवैध गतिविधियां बेखौफ होकर कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मामले में तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि यदि अवैध कटान में कोई ठेकेदार या सरकारी अधिकारी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें