फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाड़ा-कुल्हागाड़ सड़क का तीसरी बार भूमि पूजन

विज्ञापन
बंजार घाटी में सड़क का भूमिपूजन करते विधायक सुरेंद्र शौरी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। ग्राम पंचायत तलाड़ा व भलान दो को आपस में सड़क से जोड़ने वाली निर्माणाधीन तलाड़ा-कुल्हागाड़ सड़क एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस सड़क का भूमि पूजन तीन बार हो गया। लेकिन सड़क अभी तक 100 मीटर से अधिक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को तलाड़ा कुल्हागाड़ सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कुल्हागाड़ तक सड़क बन जाएगी। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि जिन गांवों को यह सड़क जा रही है, उन गांवों के लोगों ने विधायक के कार्यक्रम से किनारा किया। ब्रेहिन गांव के लोगों का कहना है कि सड़क को सर्वे से बाहर बनाया जा रहा है। उससे गांव नहीं जुड़ पा रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि विवादों में रहा तलाड़ा कुल्हागाड़ मार्ग का तीसरी बार भूमि पूजन हुआ है। इसका शिलान्यास वर्ष 1978 में तत्कालीन विधायक महेश्वर सिंह ने तलाड़ा में किया था। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य निर्बाध गति से चलता रहा। लेकिन ग्रामीणों की आपत्ति के चलते 40 वर्षों से सड़क मात्र 100 मीटर ही बन पाई है। वर्ष 2017 में पूर्व मंत्री कर्ण सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर एक बार फिर सड़क का भूमि पूजन किया। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते निर्माण कार्य फिर बंद हुआ। अब तीसरी दफा बंजार के विधायक ने भूमि पूजन करवाकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें