फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण में हुआ देव माहुटी नाग छमाहणी नारायण का भव्य मिलन

Mon, 25 Dec 2023 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल/कुल्लू। देवता माहुटी नाग और अठारह करड़ू के पंच देवता छमाहणी नारायण का सोमवार को मणिकर्ण में भव्य देव मिलन हुआ। सोमवार दोपहर दोनों देवताओं के मिलन को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन

देव मिलन के बाद देवता माहुटी नाग और देवता छमाहणी नारायण देवस्थल पर विराजमान हो गए। दोनों देवताओं के तीन साल बाद एक साथ दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हुए। मंगलवार सुबह दाेनों देवता मणिकर्ण में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगे। खराहल घाटी के देवता माहुटी नाग और छमाहणी नारायण 23 दिसंबर को लाव-लश्कर के साथ मणिकर्ण के लिए रवाना हुए थे।
देव माहुटी नाग सोमवार को मणिकर्ण पहुंचे जबकि देवता छमाहणी नारायण रविवार को ही मणिकर्ण पहुंच गए थे। दोनों देवताओं की उपस्थिति के चलते मणिकर्ण में माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

शाही स्नान को देखते हुए मणिकर्ण में सैकड़ों श्रद्धालु भी पहुंच गए हैं। देवता माहुटी नाग के कारदार लाल चंद ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को देवता माहुटी नाग और छमाहणी नारायण शाही स्नान करेंगे। इसके बाद देवताओं का रात्रि ठहराव कसोल में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें