फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार और रायसन में नहीं पहुंची खाद, किसान बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के बंजार और रायसन में एक माह बाद भी किसानों-बागवानों को खाद नहीं मिली है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों-बागवानों के कृषि से संबंधित कार्य लटक गए हैं। बता दें कि हिमफेड ने कुल्लू के रायसन से 3000 और बंजार से 1000 बैग खाद की मांग भेजी थी। यह अभी तक हिमफेड के स्टोरों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन में खाद पहुंच सकती है। इसके बाद खाद का वितरण किया जाएगा। किसानों-बागवानों में सेसराम, सोहनलाल, भीम सिंह, यादव राम, शेर सिंह, केहर लाल, तोता राम, खेम सिंह और नोक सिंह सहित अन्य ने बताया कि बिजाई के समय 12:32:16 और 15:15:15 खाद का प्रयोग होता है।
7200 बैग खाद की भेजी थी डिमांड, पहुंचे 760 बैग
कुल्लू जिले से हिमफेड ने 7200 बैग खाद की डिमांड भेजेी थी। इसमें महज 760 बैग ही पहुंचे हैं। हिमफेड ने भुंतर से 1400 बैग की मांग भेजी थी, जिसमें 260 बैग ही पहुंचे हैं। कुल्लू से 1000 बैग की मांग भेजी थी। इसमें 240 पहुंचे हैं। लाहौल-स्पीति के गोधंला से 800 बोरी खाद की मांग भेजी गई थी। इसमें महज 260 बैग पहुंचे हैं। रायसन से 3000 और बंजार से 1000 बैग की मांग हिमफेड ने भेजी है। यह अभी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

कुल्लू में कुछ देर में ही खाली हो गए स्टोर
कुल्लू मुख्यालय में हिमफेड के स्टोर से वीरवार को खाद का आवंटन हुआ। किसान-बागवान खाद खरीदने के लिए उत्सुक दिखे। किसानों की लाइनें लगी रहीं। कुछ ही देर बाद खाद के स्टोर खाली हो गए। कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, हिमफेड मंडी-कुल्लू के प्रभारी किशन भारद्वाज ने बताया कि बंजार और रायसन में खाद नहीं पहुंची है। यहां जल्द खाद पहुंचने की उम्मीद है। कुल्लू, भुंतर और लाहौल के गांधला में खाद का आवंटन शुरू हो गया है। जिले से 7200 बैग खाद की मांग भजी थी। इसमें महज 760 बैग ही पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें