फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड का लापताकर्मचारी मिला बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। तीर्थन घाटी के तहत आने वाले गुशैणी में बिजली बिल जमा करने गया विद्युत बोर्ड का एक कर्मचारी लापता हो गया है। बिल देने के लिए वह सजवाड़ से हिडब, घियागी की तरफ गया था। अंतिम बार उसे लोगों ने पुल पर देखा था। 25 जुलाई से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब लापता कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है। देवेंद्र शर्मा (38), पुत्र विक्रम चंद शर्मा निवासी गांव बंदल, गुशैणी, तहसील बंजार व जिला कुल्लू लापता हो गया है। हालांकि उसने 25 जुलाई को ही अपनी पत्नी को फोन किया था कि वह घियागी पहुंचने वाला है। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। परिजनों ने रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस लापता हुए कर्मचारी को तलाश कर रही है। जल्द ही उसका पता लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें