फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सालों से नहीं बना सब्जी मंडी का मार्केट यार्ड

विज्ञापन
सब्जी मंडी दमोटी यहां टीन के शैड में चलती है।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की सब्जी मंडी दमोठी में मार्केट यार्ड का काम अधर में लटका हुआ है। पिछले 19 सालों से सब्जी मंडी दमोठी में एक मार्केट यार्ड नहीं बन पाया है। सब्जी मंडी का वर्ष 2002 में शिलान्यास तत्कालीन बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ने किया गया था। वर्ष 2003 में सब्जी मंडी वैकल्पिक तौर पर शुरू की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में सब्जी मंडी को दमोठी नर्सरी के पास स्थानांतरित किया गया। लेकिन अभी तक मार्केट यार्ड का निर्माण नहीं हो पाया है। बंजार घाटी की 28 पंचायत के किसानों व बागवानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट यार्ड नहीं होने से तिरपाल व टीन की चादरों के नीचे सेब का कारोबार हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला वन विभाग की एनओसी पर फंसा है। प्रदेश सरकार के माध्यम से इसकी फाइल सुप्रीम कोर्ट में भेजी गई है। लेकिन अनुमति न मिलने के चलते निर्माण कार्य लटका हुआ है। कोठी चैहणी वार्ड जिला परिषद सदस्य मान सिंह ने इस मुद्दे को प्रमुखता से जिला परिषद की हाल ही में हुई त्रैमासिक बैठक में उठाया था। बंजार किसान-बागवान संगठन के पूर्व अध्यक्ष टीसी महंत, भगत राम ने कहा कि सब्जी मंडी बंजार के मार्केट यार्ड के निर्माण के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाए। बंजार सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के प्रधान राजकुमार कहना है कि एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की अनदेखी के कारण बारिश के कारण सब्जी मंडी का परिसर कीचड़ से सना रहता है। पर्याप्त सफाई न होने के कारण यहां आने वाले किसानों-बागवानों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अनुमति मिलने के बाद होगा निर्माण : अमर
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी बंजार और आनी की वन विभाग संबंधी एनओसी का मामला प्रदेश सरकार के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के लिए भेजा गया है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सब्जी मंडी मार्केट यार्ड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें