फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में आठ कमरों का स्लेट पोश कॉटेज जला

विज्ञापन
मणिकर्ण की बरशैणी पंचायत के कालगा में कॉटेज में भड़की आग। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में फायर सीजन शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मणिकर्ण घाटी में विगत रात अग्निकांड की बड़ी घटना सामने आई है।
ग्राम पंचायत बरशैणी के कालगा में आठ कमरों का स्लेट पोश कॉटेज आग की भेंट चढ़ा है, जिसमें करीब 20 लाख की संपत्ति राख हुई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब 2:45 बजे कॉटेज में आग लगी। जिस समय कॉटेज में आग लगी है, उस दौरान उसमें न तो कोई पर्यटक और न मालिक मौजूद था। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस थाना मणिकर्ण और कॉटेज मालिक को दूरभाष के माध्यम से दी। आग पर काबू पाने की ग्रामीणों ने कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुई। ग्राम पंचायत बरशैणी के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि नरेंद्र कुमार निवासी गांव तुलगा, तहसील भुंतर, कुल्लू निवासी के कॉटेज में देर रात आग भड़की। कॉटेज में आठ कमरे बनाए गए थे, जो राख हुए हैं। इस घटना में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई में लगी आग, पांच हजार का नुकसान
खराहल घाटी के थरमान गांव में भी रसोई में आग लगी। ग्रामीणों ने वीरवार रात 12:15 बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पांच हजार का नुकसान हुआ है, जबकि 35 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। इस संबंध में लीडिंग फायर मैन सरणपत बिष्ट ने कहा कि राजेंद्र कुमार निवासी गांव थरमान सेरी, तहसील व जिला कुल्लू के मकान की रसोई में गैस सिलिंडर में आग लगी थी, जिस पर समय रहते काबू पाया गया है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें