फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में कई घंटे जाम में फंस रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में ट्रैफिक समस्या चरमरा गई है। बैली ब्रिज के बाद अब सीवरेज लाइन आफत बन गई है। उपभोक्ता ज्यादा होने पर जल शक्ति विभाग नई लाइन बिछा रहा है।
मुख्य सड़क को लाइन बिछाने के लिए खोदा गया है, जिसके कारण घंटों जाम लग रहा है। हिमाचल दिवस पर भी सुबह वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक प्रभावित रही। इसके उपरांत जाम खुला, लेकिन पूरा दिन वाहन सड़क पर रेंगते रहे। सड़क की खुदाई होने से लग रहे जाम की वजह से स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों के वाहन फंसे। बता दें कि बजौरा पुल, भुंतर बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए प्रशासनिक आदेश के बाद बंद पड़े हैं। इन दोनों पुलों से वामतट पर स्थित हाईवे पर छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है। ऐसे में वोल्वो समेत अन्य सभी बड़े वाहनों की आवाजाही जिला की मुख्य सड़क से ही कुल्लू-मनाली की ओर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो पुल पहले ही बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखे गए हैं। कुल्लू-भुंतर सड़क कई जगह पर तंग है, जिसके चलते पहले ही लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। अब जल शक्ति विभाग ने सड़क की खुदाई कर लोगों की समस्या और अधिक बढ़ा दी है। सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे तक शमशी में सड़क पर दोनों ओर वाहनों का कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा है। यात्री रमेश कुमार, सौरव नेगी, अतुल शर्मा, रितेश कुमार, अनिल, मोहन, आलम चंद ने कहा कि इन दिनों कुल्लू-भुंतर सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक है। सारा यातायात इसी सड़क से बदला गया है। ऐसी क्या आपात स्थिति आ गई की इन दिनों ही काम करना पड़ रहा है। उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा ठेकेदार को रात के समय काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दिन में कुल्लू-भुंतर सड़क पर यातायात सुचारु रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें