फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआरसी मामलों को तीन माह में पूरा करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
भू राजस्व से सम्बंधित विभिन्न कार्यों को लेकर प्रगति समीक्षा बैठक आज डीआरडीए बैठक कक्ष में उपाय? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। एफआरसी मामलों में दावों के समायोजन की सभी प्रक्रियाओं को अपनाकर अधिकारी तीन माह के भीतर पूरा करें। यह बात मंगलवार को भू राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए प्रगति समीक्षा बैठक में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कही। उन्होंने कहा कि कुल्लू उपमंडल में विभिन्न पंचायतों में 399 वन अधिकार समितियां बनाकर 284 मामलों का समायोजन किया गया है। उपमंडल मनाली में 74 और बंजार में 42 जबकि आनी उपमंडल में 58 एफआरसी मामले बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में किसान सम्मान निधि, राजस्व मामलों, राजस्व प्रविष्टियों, निशानदेही, इंतकाल, आपराधिक मामलों, अवैध कब्जों की अपील, बैंक ऋण वसूलियां, हुकमी तथा खानगी तकसीम, बेदखली वारंट आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मकानहीन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि आवंटित करने को कहा गया।
सरकारी विभागों के पास खाली पड़ी भूमि को करें चिह्नित
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने उपमंडल स्तर पर रेडक्रॉस कमेटियों के गठन, सरकारी विभागों के पास कब्जे में खाली पड़ी भूमि को भी चिह्नित करने, पुरानी लंबित जमाबंदियों को अंतिम राजस्व अधिकारी से तस्दीक करवाने के बाद भू अभिलेख कक्ष में दाखिल, इंतकाल कंप्यूटर में दर्ज करने, कानूनगो, पटवार भवनों की मरम्मत तथा निर्माण के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, एसीटूडीसी एसपी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें