फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान ले जाते चोर धरे

Tue, 16 Feb 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में मंडी जिले के कुछ चोरों को चोरी करनी महंगी पड़ी। चोरी करने के कुछ घंटों बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चोरों ने मनाली से बाहर निकलने की कोशिश तो बड़ी शातिर ढंग से की थी, लेकिन पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन


गौर रहे कि मनाली स्थित तिब्बती कॉलोनी में मंडी जिला के कुछ युवकों ने चोरी की। चोरी करते दौरान तो युवक क्षेत्र के लोगों को मोह दे गए लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस के चुंगल में फंसे गए। गौरतलब है कि मनाली थाना में तैनात एसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात को नाका लगा रखा था। शक के आधार पर पुलिस ने इंडिका गाड़ी नंबर एचपी-31सी 2153 को रोका। गाड़ी में सवार राजकुमार, संजय कुमार गांव मलथेड नेरचौक और भीम सिंह गांव चोमयाला सरकाघाट जिला मंडी हड़बड़ा गए।

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो वहां 24 इंच सोनी कंपनी का एलसीडी, एक 24 इंच मॉनिटर और होम थियेटर बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने युवकों से कड़ी पूछताछ की है और युवकों ने यह सामान तिब्बती कॉलोनी मनाली से चोरी किया हुआ बताया। पुलिस ने उक्त चोरों को गिरफ्तार करने के बाद आईपीसी की धारा 457, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें