फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट का लालच देकर महिला से ठगे ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर की एक महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला को एक अनजान व्यक्ति ने गिफ्ट का लालच दिया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू का दी है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और जल्द ही एक टीम को झारखंड भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक शख्स ने महिला को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर उन्हें गिफ्ट भेजने की बात कही। इसकी एवज में महिला को कस्टम ड्यूटी जमा करने को कहा है और महिला ने व्यक्ति के कहने पर पहले 25 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद महिला को और राशि जमा करने को कहा। महिला ने पांच बार कुल ढाई लाख रुपये जमा किए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस महिला की शिकायत के बाद जांच करने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में व्हाट्सएप नंबर झारखंड का निकला है। जल्द ही पुलिस की एक टीम झारखंड के लिए रवाना की जा रही है। एसपी ने कहा कि ऑनलाइन ठगी या सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले लालच के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से लोग अनजान होते हैं। लोेग ठगी करने वालों से स्वयं भी सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें