फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में महिला थाने के सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलीभीत। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने महिला थाने का निरीक्षण कर व्यवस्था चेक की। काफी देर तक स्टोर रूम की चाबी नहीं मिल सकी। साथ ही परिसर में हर एक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। इस पर सीओ ने नाराजगी जताई और सुधार कराने के लिए रिपोर्ट मांगी। सीओ ने लंबित चल रही विवेचनाओं को जल्द गुणवत्ता पूर्वक निपटाने के निर्देश दिए। सीओ सिटी दोपहर करीब पौने 12 बजे महिला थाना परिसर में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सर्वप्रथम उन्होंने परिसर का भरण कर साफ-सफाई चेक की, इसमें सब संतोषजनक मिला। इसके बाद हवालात, शौचालय, कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव को देखा। स्टोर रूम पर ताला पड़ा होने पर सीओ ने उसको खोलने के लिए कहा तो पहले पुलिसकर्मियों को उसकी चाबी ही नहीं मिली। बाद में चाबी मिलने पर उसमें रखे सामान की जानकारी की। इसके बाद असलहों की स्थिति भी परखी गई। कार्यालय में मौजूद महिला सिपाहियों से सीओ ने ड्यूटी को लेकर सवाल-जवाब किए। सीसीटीवी बंद मिलने पर सीओ ने नाराजगी जताई। इस पर बताया गया कि कई सालों से कैमरे बंद पड़े हैं। इस पर सीओ ने इसको सुधरवाने के निर्देश दिए। अभिलेख चेक कर विवेचनाओं की जानकारी की गई। इसमें लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा मातहतों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें