फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन लोगों से पूछताछ, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। थाटीबीड़ पंचायत के फागली उत्सव के दौरान एससी युवक की मारपीट मामले को लेकर बंजार थाना में मामले से जुड़े करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके ब्यान भी लिए हैं।
विज्ञापन

बंजार थाना में रविवार को पूछताछ का दौर चलता रहा। अभी मामले से जुड़े कुछ और लोगों को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी छानबीन तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि इससे पहले पुलिस दोनों पक्षों से जांच के दौरान सत्यता जांचने की कोशिश कर रही है। आखिर घटना कैसे घटित हुई, इसको अंजाम देने वाले कौन लोग थे। पुलिस के पास जांच में सहायता के लिए वीडियो भी है, जो पुलिस की जांच को आसान बना रहा है। गौर रहे कि पिछले दिनों बंजार की थाटीबीड़ में फागली के दौरान फूलों का गुच्छा एससी युवक पर गिरने व पकड़े जाने पर भीड़ ने उसकी व उसके दोस्तों की पिटाई कर दी थी। युवक ने जुर्माना देकर अपनी जान छुड़वाई थी। इसके बाद पुलिस के पास युवक ने लिखित में शिकायत पत्र दिया था। शिकायत मिलने के बाद बंजार में मामला दर्ज हुआ था। घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया व विभिन्न संगठनों की इस घटनाक्रम को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। उधर, इस संबंध में एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले में जुड़े एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे पूछताछ हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कानूनी पहलू को ध्यान में रखकर दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें