फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में ठंडी नाशपाती ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अगस्त के दूसरे सप्ताह में ठंडी किस्म की नाशपाती ने मंडियों में दस्तक दे दी है। मंडियों में ठंडी किस्म की नाशपाती 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। ठंडी किस्म की नाशपाती अधिक टिकाऊ होती है। यह जल्दी खराब नहीं होती। यह काफी सख्त भी होती है। ऐसे में मंडियों में आने वाली ठंडी किस्म की नाशपाती को बाहरी राज्यों के व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि ठंडी किस्म की नाशपाती सामान्य नाशपाती के मुकाबले 80 फीसदी से भी कम है। इसके बावजूद बागवानों को ठंडी किस्म की नाशपाती के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल, भुंतर और पतलीकूहल में ठंडी किस्म की नाशपाती के बागवानों को अच्छे दाम मिले हैं। बागवान खेख राम ठाकुर, चेतन सिंह, प्रेम सिंह, रामनाथ ठाकुर, मोहर सिंह, किशन लाल, जवन दास, रेवत राम और सेस राम ठाकुर ने कहा कि ठंडी किस्म की नाशपाती देरी से तैयार होती है। बरसात के चलते कई बार बागवानों को इसके उचित दाम नहीं मिलते। अधिकतर बागवान अब ठंडी किस्म की नाशपाती की जगह अन्य वैरायटी लगा रहे हैं। लेकिन जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंडी किस्म की नाशपाती निकलती हैं। नाशपाती के 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। ठंडी किस्म की यह नाशपाती काफी टिकाऊ होती है। सामान्य नाशपाती के मुकाबले यह जल्दी खराब नहीं होती। उधर, इस संबंध में बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि सामान्य नाशपाती लगभग अब समाप्त हो गई हैं। मंडियों में अब ठंडी किस्म की नाशपाती आ रही है। इसके बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें