फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से बसें चुनावी ड्यूटी पर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू पांच दिनों से एचआरटीसी के 25 से अधिक लोकल रूट प्रभावित चल रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा के उपचुनाव के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की 68 बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन

26 से 29 अक्तूबर तक जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए कुल्लू डिपो की बसें भेजीं गई। 30, 31 अक्तूबर और एक नवंबर को निगम की इन्हीं बसों से चुनावी ड्यूटी में गए कर्मचारियों को वापस लाया गया। इसके चलते पिछले पांच दिनों से करीब 25 लोकल रूटों पर रोजाना बसों का संचालन नहीं हो पाया है। त्योहारी सीजन होने के कारण रविवार को जिलाभर के मुख्य बाजारों में लोगों की भीड़ रही।
लोकल रूटों पर बसें न चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वे टैक्सी का भारी भरकम किराया चुकाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिले में रविवार सुबह व शाम के समय तो समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन किया गया। लेकिन दोपहर के अधिकतर रूटों को निगम ने समायोजित कर दिया। इससे भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू जिला की पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए 68 बसें ड्यूटी पर हैं। इससे दोपहर के कुछ रूटों पर बसों का संचालन नहीं पाया है। मंगलवार से समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें