फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सारिणी को लेकर आपस में भिड़े चालक

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर के समीप में समय को लेकर आपस में भिड़ते निजी बस चालक-परिचालक। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लूू में समयसारणी को लेकर निजी बस चालकों और परिचालकों में बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन

यह बहस इतनी बढ़ गई कि चालक बीच सड़क में बसें खड़ी कर आपस में ही भिड़ गए। इसके चलते बसों में बैठी सैकड़ों सवारियों के साथ निजी वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। हालांकि चालक-परिचालकों के बीच हुई इस धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिला कुल्लू में समयसारिणी को लेकर आए दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं। जिसके चलते सवारियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी दोपहर बाद कॉलेज गेट के समीप बीच सड़क पर ही चालक आपस में समयसारिणी को लेकर भिड़ गए। इससे करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लगा रहा है। जिसमें दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। यात्री राम लाल, सुमन, रागिनी, राकेश, सौरव ने कहा कि अचानक ही बस में ब्रेक लगी। इसके बाद निजी बस में चालकों में बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। बीच सड़क पर निजी बसों के चालक-परिचालक आपस में झगड़ते रहे। इससे सवारियों को परेशान होना पड़ा।स्थानीय दुुकानदारों और निजी वाहनों के चालकों ने मामले को शांत करवाया, लेकिन इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें