वॉलीबाल में उपविजेता रही बरशैणी स्कूल की खिलाडिय़ों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व शिक्षक। -संव
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरशैणी में छात्र परिषद का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य लालमन चंदेल की अध्यक्षता में शिक्षकों और विद्यार्थियों के मध्य संवाद किया गया।
संवाद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उनका निपटारा करना रहा, ताकि भविष्य में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न आए। शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों को वर्षभर सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष मंथन किया गया। इसके अलावा विद्यालय में सम्मान समारोह भी मनाया गया।
सम्मान समारोह में खंड स्तर पर आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने कहा कि खिलाड़ियों ने वॉलीबाल में उपविजेता का खिताब हासिल किया। संवाद