फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-हरिपुर में 872 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज/हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार से आरंभ हो गई है। इसका उद्घाटन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 25 विद्यालयों की टीमों ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। सैंज स्कूल के विद्यार्थियों ने कुल्लवी लोकनृत्य सहित कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। खेल प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों की 392 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राम सिंह मियां ने प्रधानाचार्य कक्ष की मरम्मत एवं कैंटीन के निर्माण के लिए तीन लाख तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य मनोज कुमार महाजन ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बिजली, पानी, शौचालय सहित किसी भी समस्या का निपटारा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का क्यूआर कोड तैयार किया गया है। सभी कर्मचारी इस ग्रुप में जुड़कर अपनी समस्याएं बताएंगे और आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक जेएल वर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम शिकायतों का हल करेगी।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में भी अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मनोरमा बौध ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों की 480 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। कबड्डी में पनगां ने बाशिंग और वॉलीबाल में बड़ाग्रां ने कटराईं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें