फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव और कार्तिकेय का होगा मिलन

विज्ञापन
इन दिनों देवता बिजली महादेव देवलूओ के साथ कुल्लू की ऊझी घाटी के लिए देव परिक्रमा पर निकले हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देव बिजली महादेव सैकड़ों हारियानों के साथ ऊझी घाटी के गांव ब्राण पहुंचे। सोमवार सुबह देवता सिमसा स्थित देवता कार्तिकेय के देवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। सिमसा में 14 साल बाद पिता-पुत्र का भव्य देव मिलन होगा। हजारों लोग इसका गवाह बनेंगे। इसके लिए देवता कार्तिकेय के कारकूनों और देवलुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, देवता कार्तिकेय पिता बिजली महादेव से 2018 में मिलने उनके देवालय गए थे। आराध्य देव पवित्र शाही स्नान करने मनाली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ ने कहा कि आराध्य देव बिजली महादेव शाही स्नान करने के लिए मंदिर से 11 नवंबर को रवाना हुए हैं। रविवार को देवता ब्राण में रुकेंगे और सोमवार को सिमसा जाएंगे। देवता जहां जा रहे हैं, वहां सुख-समृद्धि के लिए हवन पाठ किए जा रहे हैं। कहा कि आराध्य देव 19 को शाही स्नान करेंगे और 26 नवंबर को देवालय पहुंचेंगे। इससे पहले देवता साल 2007 में शाही स्नान करने मनाली आए थे। देवता कार्तिकेय के पुजारी केशव राम शर्मा और कारदार युवराज ने कहा कि घाटी के पिता-पुत्र के भव्य मिलन को सिमसा गांव तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें