फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं आज कांग्रेस नहीं, मोदी की गारंटियों पर कर रहीं विश्वास : इंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास को देख जनता सुलह को बनाना चाहती कांग्रेस मुक्त : परमार
विज्ञापन

डरोह में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर/डरोह (कांगड़ा)। भाजपा मंडल सुलह महिला मोर्चा का सम्मेलन डरोह में हुआ। इसमें राज्य सांसद सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया, जबकि सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार सम्मेलन विशेष रूप से मौजूद रहे।
इंदु गोस्वामी ने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन में सुलह हलके के हर कौने से आई महिलाओं की भारी भीड़ देख कर लग रहा है कि सुलह भाजपा ने नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का रोड मैप बना लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की मातृ शक्ति के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर उतारा। इससे पहले सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि भाजपा और मोदी नारी सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतार रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपए देने के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सुलह में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पण की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, वीना श्री वास्तव जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रागिनी रकवाल, मंडल अध्यक्षा मोनिका राणा, अनीता चौधरी, सोनिया बंटा और सरिता पठानिया समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें