फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल में चार किलो निंबू सहित 5000 की सब्जी ले उड़े चोर

विज्ञापन
गगल में चोरी की घटना के बार में बताता फल विक्रेता दुकानदार। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। एक तरफ जहां सब्जियों और फलों के बढ़े दाम से जनता बेहाल है, वहीं गगल में चोर सब्जी की दुकान से नींबू, सब्जियां और फल ले उड़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गगल के साथ लगते मांझी पुल के पास एक फल विक्रेता की दुकान से चोर सेब, अमरूद, नींबू और सब्जी पर हाथ साफ कर गए। फल विक्रेता रणधीर ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो सेब की एक पेटी, अमरूद, नींबू और हरी सब्जी गायब थी। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब चार किलो नींबू चोरी हो गए हैं। नींबू 200 रुपये किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा दुकान से 20 से 25 किलो आम का एक क्रेट चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना की फिलहाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें