फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नगर पंचायत को जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
मंगलवार को बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत द्वारा डंप किए गए कूड़े के ढेर से निकलता धुआं। इस मामले में क? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। खीर गंगा घाट के समीप डंप किए गए कूड़े में आग लगने से दूषित हुए वातावरण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर पंचायत बैजनाथ के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अमर उजाला ने इस मामले को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बोर्ड के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता डॉ. आरके नड्डा की ओर से जारी नोटिस में नगर पंचायत के सचिव को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। पॉल्यूशन एक्ट 1986 और 1981 के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि कूड़े को वैज्ञानिक विधि से नगर कूड़ा संयंत्र प्रबंधन के तहत नष्ट किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के गठन के आठ वर्ष के बाद भी नगर पंचायत को डंपिंग साइट उपलब्ध नहीं हो सकी है। पपरोला के समीप नगर पंचायत की डंपिंग साइट की 30 कनाल भूमि को लेकर मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। नगर पंचायत 11 वार्डों के कूड़े को बिनवा खड्ड के समीप डंप करके वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर रही है।
बीते सोमवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने कूड़े में आग लगा दी थी। दो दिन तक कूड़े के ढेर से धुआं उठा हा और एनएच से गुजरने वाले लोग परेशान होते रहे। इस पर कार्रवाई करते हुए कंट्रोल बोर्ड ने यह नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को देंगे रिपोर्ट
नगर पंचायत के सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि डंप किए गए कूड़े को एक साल से नष्ट किया जा रहा है और इस पर अब तक 24 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 16 टन कूड़ा बाहर भेजा जा चुका है। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कार्रवाई का किया स्वागत
उधर, लोक सेवा मंच के संयोजक तिलक राज ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि वह लंबे समय से इस पर कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे थे। धार्मिक आस्था का केंद्र खीर गंगा घाट के समीप इस प्रकार कूड़े को डंप किया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें