फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचरुखी में चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाए सोने और चांदी के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। अपर पंचरुखी बाजार में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने और चांदी के गहने ले उड़े। इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचरुखी बाजार में चोरों ने दिन में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर से साथ लगती अपनी दुकान में थे और बच्चे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें