फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृषि विवि ने धेला नी कित्ता' बयान अपमानजनक : राकेश

Sun, 01 Sep 2024 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सलाहकार गोकुल बुटेल की कृषि विश्वविद्यालय पर टिप्पणी धेला नी कित्ता पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि आईटी सलाहकार ने अपमानजनक बयान देकर हिमाचल के किसानों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और पालमपुर का अपमान किया है।
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर के प्रति ऐसी घटिया स्तर की बयानबाजी सत्ताधारी कांग्रेस की सोच को दर्शा रही है। पालमपुर के हर घर से कोई न कोई सदस्य कृषि विवि से परोक्ष या प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा है। मगर जिन्हें धेला ही नहीं दिखे, तो उन्हें अपनी आंखों का निरीक्षण जरूर करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के कारण ही पालमपुर का व्यापार चमका है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गोकुल बुटेल के बयान की टूरिज्म विलेज को दी जाने वाली भूमि वाह टी एस्टेट के पास है, तथ्यात्मक तौर पर गलत है, अगर यह चाय बागान है, तो क्या इसका लैंड यूज बदला जा सकता है। कहीं ऐसा तो नही के गोकुल बुटेल को दुख यह है कि विश्वविद्यालय के चाय बागान की लीज बंदला टी एस्टेट के पास क्यों नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस बेतुके बयान के खिलाफ वे शिक्षाविदों-वैज्ञानिकों, किसानों और शोधार्थी छात्रों के साथ खड़े हैं । जल्द उक्त लोगों से सार्वजनिक माफी न मांगने पर सड़कों पर उतरकर उनके खिलाफ जोरदार-धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें