फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निखिल की टीम ने जीती प्रभावशाली विज्ञापन प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Dec 2024 07:48 AM IST

नगरोटा कॉलेज में बीबीए विभाग ने रचनात्मक और विज्ञापन कौशल निखारने के लिए करवाई स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बीबीए विभाग ने ऐड मेड गतिविधि में छात्रों को अपने रचनात्मक और विज्ञापन कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न उत्पादों के लिए प्रभावशाली और आकर्षक विज्ञापन प्रस्तुत किए, जिससे उनकी रचनात्मकता और मार्केटिंग क्षमताओं का विकास हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और आयोजक प्रो. आशु सानन को बधाई दी। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां कॉर्पोरेट क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को व्यावसायिक जीवन में विज्ञापन और रचनात्मकता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रभावी कम्युनिकेशन पर बल दिया। प्रभावशाली विज्ञापन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम सी निखिल इत्यादि रही। वहीं, द्वितीय स्थान पर टीम एफ परविंद्र इत्यादि रहे। तीसरे स्थान पर टीम ए स्वस्तिका रही।
प्राचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर बीबीए समन्वयक डाॅ. राजीव कुमार, निर्णायक मंडल सदस्य डाॅ. मंजीत सिंह, डाॅ. माधवी परासर, डाॅ. सोनिका के अलावा डाॅ. सलिल सागर, प्रो. सीमा, डाॅ. निधि शर्मा, डाॅ. निपुनिका, डाॅ. ओंकार चंद, डाॅ. यक्षप, डाॅ. रचना ठाकुर, आयोजक प्रो. आशु सानन और प्रो. विकास और प्रो. राहुल धीमान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें