फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर की संपत्तियों पर लगेगी फेंसिंग, घृतमंडल पर्व पर निकलेगी पत्रिका

Wed, 11 Dec 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

मंदिर ट्रस्ट ने बैठक में लिए कई फैसले, मकर संक्राति पर धृतमंडल पर्व पर दो दिन होंगे कार्यक्रम
सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को दिया जाएगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगडा। बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक मंगलवार को एसडीएम इशांत जसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में इस बार जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व में भव्य आयोजन किया जाएगा। पर्व दो दिन को होगा, दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इन संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
बैठक में मंदिर के तहत आने वाली समस्त जमीनी संपत्ति की फेंसिंग करने, नगर परिषद मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने और सिविल अस्पताल में उपकरणों की खरीद में सहायता करने का निर्णय लिया गया। धृतमंडल मंडल पर्व के दौरान मां बज्रेश्वरी देवी पत्रिका भी निकाली जाएगी।
बैठक में माता की पिंडी पर घी से मक्खन बनाने और चढ़ाने पर्व संपन्न होने के बाद मक्खन उतारने की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। 14 जनवरी को मंदिर के प्रांगण में माता का जागरण आयोजित किया जाएगा, जबकि 15 जनवरी के दिन नगर परिषद मैदान में मां बज्रेश्वरी का भव्य जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, एसएमओ डाॅ. अल्पना, संजय भारद्वाज, जेई मंदिर विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमेश शर्मा, उमाकांत, कैप्टन मदन लाल, ओम प्रकाश राणा, सदन शर्मा, नरेंद्र धीमान, इशांत चौधरी, सुभाष चंद, राकेश कुमार, रमेश कुमार, सतीश, दिवाकर शर्मा, राजन शर्मा, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें