फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परागपुर में साधारण रूप में मनाया लोहड़ी महोत्सव

विज्ञापन
परागपुर में राज्यस्तरीय लोहड़ी पर्व-2022 में डांस की प्रस्तुति देते हुए युवतियां। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
परागपुर/ देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। त्योहार हमारी सजीव संस्कृति के प्रतिबिंब हैं और इन्हें परंपरा के अनुरूप मनाना हम सब का कर्तव्य है। परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परागपुर में लोहड़ी उत्सव यहां की समृद्ध परंपरा का अंग होने की वजह से बड़े भव्य रूप में मनाया जाता है, लेकिन दो वर्षों से कोरोना के चलते परंपरा को निभाने के लिए इसे साधारण रूप में ही मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सरकार ने इस राज्य स्तरीय मेले को बड़े धूमधाम से मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन परंपरा के निर्वहन के लिए इसे साधारण रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। हर अवसर को यह देश उत्सव और त्योहार के रूप में मनाता है और यही कारण है कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे जीवंत और भारतीय समाज सबसे समरस है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को लोहड़ी की बधाई देते हुए त्योहारों के माध्यम से सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक नृत्य और संगीत के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें